व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

बागेश्वर। सभी दुकानें खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने अर्द्धनग्न होकर नारेबाजी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दुकानें बंद होने से उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने सप्ताह में तीन दिन सभी दुकानें खोलने की मांग की। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन करने का भी सरकार को भरोसा दिया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में व्यापारी अर्द्धनग्न होकर चौक बाजार में एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं का कहना है कि व्यापारी कभी भी कोविड के नियमों का उल्लंघन करने के पक्ष में नहीं रहा है। लंबे समय से दुकानें बंद होने से कई दुकानदारों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने सप्ताह में तीन दिन सभी दुकानें खोलने की मांग की। कहा कि यदि दुकानें नहीं खुलीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान व्यापारी दुकानों को सेनेटाइज करेंगे। साथ ही कोविड के नियमों का भी पालन करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, राजेंद्र लाल साह, गोविंद लाल साह जगाती, भीम कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *