गरीब किसान के इलाज को पूर्व प्रमुख ने की सहायता
नैनीताल। धारी ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाल सिंह मेहरा तल्ला रामगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार के इलाज के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कृष्णा हास्पिटल, हल्द्वानी में भर्ती मरीज गरीब किसान देवेंद्र कुमार को उनके ऑपरेशन के लिए 25 हजार की सहायता की। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र टम्टा ने बताया कि देवेंद्र के सिर पर चोट लगी थी। वह काश्तकारी करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी पत्नी द्वारा सोशल मीडिया में आर्थिक मदद की अपील की थी। जिसे पूर्व प्रमुख ने संज्ञान में लिया और गरीब किसान की मदद की। इसके अलावा वह स्वयं अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उनकी कुशलक्षेप भी ली। उनके द्वारा की गई सहायता पर क्षेत्र के लोगों ने सराहना की।