पंतनगर में महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

रुद्रपुर। मस्जिद कॉलोनी में रविवार को कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस सचिव विनोद कोरंगा व पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने महंगाई के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है और सीएम बदलकर प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम कर रही है। इस मौके पर रवि कुशवाहा, शुभम खन्ना, अनूप सिंह, प्रेम आर्या, सुजीत, दलीप, मुनीर, जगदीश, राहुल जोशी, शकील, लवकुश शर्मा, मनोज सिंह, अतुल वर्मा, रॉकी टाकुली रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *