Uncategorized

जांच में गंभीर चोट मिली तो बढ़ेंगी आप नेता अमित जोशी की मुश्किल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश उपाध्यक्ष व एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष के बीच मारपीट प्रकरण की जांच तेज कर दी गई है। इस बीच हमले में घायल एनएसयूआइ नेता की आख की जांच में यदि गंभीर चोट या क्षति का पता चला तो आरोपित आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं पर कानूनी शिकंजा कस सकता है। पुलिस के मुताबिक इस स्थिति में आप नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। हालांकि बयान दर्ज कराने के लिए दोनों पक्ष कोतवाली नहीं पहुंचे। बीती शुक्रवार देर रात आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी व एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष पवन मेहरा के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। सीओ मातवर सिंह रावत से भी मिले थे। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था। मेडिकल में दोनों पक्षों के शराब के नशे में होने का पता लगा था। इस मामले में दोतरफा मुकदमा दर्ज किया गया था। मारपीट में घायल एनएसयूआइ नेता पवन मेहरा ने अमित जोशी व रोहित सिंह पर हमले का आरोप लगा मेडिकल कराया था। आंख में गंभीर चोट पहुंचने की संभावना जताते हुए चिकित्सक ने अपनी रिपोर्ट में जरूरी जांच की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार यदि जांच में घायल पवन की आंख में क्षति या गंभीर चोट का खुलासा होता है तो आम आदमी पार्टी के नेता अमित जोशी के खिलाफ धारा बढ़ाई जा सकती है।
%जांच तेज कर दी है। मारपीट में पवन मेहरा घायल हुआ। उसकी आंख में चोट पहुंची है। मेडिकल में पुष्टि भी हुई है। दूसरे पक्ष को चोट नहीं लगी है। नेत्र विशेषज्ञ ने कुछ जांचें कराने को कहा है। इसमें कुछ गंभीर निकलता है तो आम आदमी पार्टी नेता के खिलाफ धारा बढ़ाएंगे। दोनों पक्ष बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। दोबारा बुलाएंगे। – अरुण कुमार, कोतवाल%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!