शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

चमोली। श्रावण मास के पहले सोमवार को गैरसैंण विकासखंड के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। गंगेश्वर महादेव मंदिर धुनारघाट, प्राचीन हनुमान मंदिर मेहलचौंरी, बिच्छेश्वर महादेव मंदिर बच्छुवाबाण, झंनकारेश्वर महादेव मंदिर लाटूगैर मंदिर, नंदामाई मंदिर गैरसैंण, खाड्यू महादेव सैंजी, अंग्यारी महादेव सहित अन्य कई मंदिरों में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। वहीं आदिबदरी शिव मंदिर काशी के बाद ऐसा शिव मंदिर है, जहां मंदिर के अंदर शिव लिंग तो स्थापति है, वहीं मंदिर के शिखर पर भी शिव लिंग विराजमान है। इसलिए इसे आकाशमुखी शिव लिंग शिवालय भी कहा जाता है। जिसमें जलाभिषेक कर मानव अपने को धन्य समझता है। यहां भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *