देहरादून से रणाकोट तक रोडवेज बस सेवा शुरू

नई टिहरी। प्रदेश प्रधान संगठन मीडिया प्रभारी व भुटोली के ग्राम प्रधान आशीष रणाकोटी के प्रयासों से देहरादून से खाडी-गजा-चाका-लसेर-रणाकोट क्षेत्र के लिये परिवाहन निगम की बस सेवा शुरु की गई है। ग्राम प्रधान आशीष क्षेत्र में बस सेवा शुरु करने को लेकर कई बार देहरादून परिवाहन निगम के अधिकारियों से मिलें। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने देहरादून से रणाकोट के लिए परिवाहन निगम की बस सेवा संचालन के आदेश जारी किये, जिसके बाद बीते छह अगस्त से बस सेवा शुरु हो गई है। बताया बस सेवा शुरु होने से क्षेत्र के लोगों को देहरादून आवागमन के लिये आ रही दिक्कतें दूर होगी। उन्होंने मंडलीय प्रबंधक का आभार व्यक्त करते एक और बस सेवा देहरादून से जाखणीधार- देवप्रयाग तक संचालित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *