उत्तराखंड

राष्ट्रीय पार्टियों पर बारी-बारी से प्रदेश की जनता को ठगा : उक्रांद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में जारी है। चौथे दिन शनिवार को जौरासी से इसकी शुरूआत हुई। इस दौरान हुआ जनसभाओं में वक्ताओं ने राष्ट्रीय पार्टियों पर राज्य की मूल अवधारणा को खत्म करने का आरोप लगाया। आम जनता से भू -कानून, राज्य की स्थाई राजधानी, पलायन सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर पार्टी के साथ खड़े होने का आह्वान किया। इस दौरान जन गीतों के साथ नारे भी लगाए गए। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी सहित वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों पर बारी-बारी से प्रदेश की जनता को ठगने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य बनने के 21 वर्षों बाद भी स्थाई राजधानी का नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा सख्त भू कानून नहीं होने से राज्य की बेशकीमती जमीन सरकारों की शह पर कौडियों के भाव बेची जा रही है। उन्होंने उक्रांद को राज्य का असली ध्वजवाहक बताते हुए कहा कि राज्य बनाया था जिसे सजाने संवारने का काम भी उक्रांद करेगा। वहीं राज्य से लगातार बढ़ रहे पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटक जैसे मुद्दों पर भी वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि सरकारों की नियत सही नहीं होने से सही नीति नहीं बनने के कारण समस्याएं दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही हैं। जौरासी के अलावा जैठा, खडगतया, सोनगांव, कुर्माण, बसभीडा, महाकालेश्वर में नुक्कड़ सभायें हुई। जगह जगह पर जनता ने पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन 30 अगस्त को द्वाराहाट शीतला पुष्कर मैदान में स्वर्गीय पूर्व विधायक विपिन त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर होगा। यहां पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा, सभा में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह संगेला, कैलाश फुलारा,गजेंद्र नेगी ,आनंद किरौला, आनंद नाथ, मनोज तडियाल, धीरज तिवारी सहित जगह जगह पर स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!