सरदार महेंद्र ंिसंह बनें महानगर अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। सरदार महेंद्र ंिसंह को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष नामित किया गया है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि सरदार महेन्द्र सिंह को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने पार्टी की रीति नीतियों का अनुशरण करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करने की अपील की। नव नियुक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *