भाजपा भाबर मंडल ने किया दीवार लेखन अभियान शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पूरे प्रदेश मे चलाये जा रहें दीवार लेखन अभियान के तहत गुरूवार को भाबर मंडल के बूथ संख्या 110 और 111 दुर्गापूर में दीवाल लेखन अभियान चलाया गया।
महामंत्री गोरव जोशी ने बताया की पार्टी ने प्रदेशभर में दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके तहत जगह-जगह पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ ही नारे लिखें जा रहे है। प्रबुद्ध सम्मेलन की श्रृंखला भी शुरू कर दी गई है। जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर से घर-घर जाकर केंद्र एंव राज्य सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी भी दी जाएगी।
इस अभियान के अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सिमरन बिष्ट, गोरव जोशी महामंत्री, प्रेम सिंह नेगी शक्ति केंद्र संयोजक, विनय बुथ अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *