उत्तराखंड

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों ने पुराने रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। बावजूद इसके भाजपा सरकार व देश के मुखिया अच्टे दिनों की बात कर रहे हैं। कहा भाजपा के शासन में महंगाई व बेरोजगारी ने नया इतिहास रचा है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता रोडवेज स्टेशन के पास एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया। महर ने कहा भाजपा के शासन में महंगाई के सभी पुराने रिकार्ड टूटे हैं। पेट्रोल-डीजल 100 के पार पहुंच गया है। सरकार ने उज्जवला योजना के नाम पर गैस कनेक्शन बांटे। लेकिन आम लोगों के लिए सिलेंडर भर पाना नामुमकिन हो गया है। महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है और देश के मुखिया अच्टे दिनों की बात कर अपनी जनता को छल रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। आम लोगों के लिए दो वक्त की रोटी खा पाना मुश्किल हो गया है। इसके पीटे केवल भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कहा मोदी सरकार केवल जुमलेबाजी तक सीमित है। उसे देश के लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा देश की जनता अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। निश्चित तौर पर जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!