उत्तराखंड

उधार दी रकम वापस मांगने पर दामाद की हत्या का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।राजेन्द्र बाबू पुत्र मुन्शी लाल निवासी गांव पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा बरेली ने सिविल जज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसके भाई विनोद कुमार की पत्नी मीना ने अपने पति विनोद से चार लाख पैंसठ हजार रुपये अपनी माता नन्नी देवी पिता रामचन्द्र और भाई राकेश, रविन्द्र, अन्नू, प्रदीप भतीजा तरुण पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला बंडिया निकट चीनी मिल किच्छा को मकान बनवाने के लिए दिलवाए थे। तय समय पर रकम वापस नहीं मिलने पर विनोद ने सख्ती दिखाई। इसपर वह लोग रंजिश मानने लगे। बीते पांच सितंबर 2023 को मीना ने विनोद को बताया कि उसके मायके में भाई प्रदीप कुमार के बच्चे का जन्मदिन है। दोनों पति-पत्नी जन्मदिन में शामिल होने के लिए चले गए। आरोप है कि रात में मौका पाकर मीना के माता पिता, भाइयों और भतीजे ने विनोद कुमार की हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसी रात में विनोद के शव को पुलभट्टा के निकट ओवर ब्रिज के नीचे रख दिया और घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए विनोद की बाइक को ओवर ब्रिज के साइड में खड़ा कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!