मंहगाई,बेरोजगारी के लिये भाजपा जिम्मेदार: ऋतु सिंह
कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने लिया पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांगे्रस नेता डॉ. ऋतु सिंह ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी व महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सत्ता में बैठी सरकार जनविरोधी नीति अपनाकर जनता का शोषण कर रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।
शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान डा. ऋतु सिंह ने कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उनपर विश्वास करती है तो वह महिलाओं के हित को लेकर कार्य करेंगी, जिससे महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा सके। डॉ ऋतु ने कहा कि केंद्र व राज्य में प्रचंड बहुमत होने के बाद भी सरकार जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रही है। प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। महंगाई व बेरोजगारी के कारण आजजन का जीना मुहाल होता जा रहा है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता को एकजुट होना होगा। कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और पौड़ी के विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद रावत, सम्पूर्ण सिंह, भगवान सिंह रावत, भागीरथी रावत, अर्जुन कुमार, बालम सिंह, देवेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, वीर प्रताप सिंह, मधुदेवी, इमला देवी, अनिता देवी, हेमलता जोशी, सुदामा देवी आदि शामिल थे।