कोटद्वार-पौड़ी

नगर पालिका, नगर निगम डोर-टू-डोर सेग्रीगेशन का कार्य कराये: डीएम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्र्तगत अद्यतन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने नगर पालिका, नगर निगम से डोर-टू-डोर सेग्रीगेशन का कार्य कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने क्रमवार नगर निकायों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अद्यतन कार्य प्रगति की जानकारी ली। नगर पालिका परिषद श्रीनगर के संबंधित अधिकारी ने बताया श्रीनगर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु करीब साढे़ सात करोड़ की डीपीआर की स्वीकृति मिल गई है। वर्तमान समय में सिविल कार्य प्रगति पर है। वॉयोडेमिगेशन के तहत जैविक एवं अजैविक कूड़े की पृथकी करण कार्य भी प्रगति पर है। श्रीनगर नगर पालिका क्षेत्र के 9 वार्डों में डोर-टू-डोर सेग्रीगेशन का कार्य किया जा रहा है, 4 वार्डों में जल्द डोर-टू-डोर सेग्रीगेशन का कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी ने एक जूलाई से श्रीनगर के समस्त वार्डों में डोर-टू-डोर सेग्रीगेशन का कार्य शुभारंभ करने के निर्देश दिये। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डोर-टू-डोर सेग्रीगेशन एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट हेतु कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि माह में आयोजित होने वाली बैठक में एक बार ही प्रतिभाग करेंगे। आयोजित अगली बैठक में रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नगर पंचायत सतपुली, नगर पलिका दुगड्डा एवं पौड़ी के कार्य प्रगति की समीक्षा की। अधिशासी अधिकारी पौड़ी ने बताया कि पौड़ी में अब तक 8 टन प्लास्टिक कूडे को कम्पेक्ट किया गया है। जिसमें से 6 टन प्लाष्टिक अपशिष्ट का विक्रय किया गया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्थल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिस पर डीएफओ पौड़ी ने आवश्यक जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को डम्पिंग स्थल की अग्रिम कार्यवाही हेतु पुन: शासन को पत्रावली भेजने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से श्रीनगर एवं स्वर्गाश्रम में एसटीपी लाईन की कार्य प्रगति की अद्यतन जानकारी लेते हुए। वॉटर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। वहीं पीएम स्वजल एवं डीपीआरओ पौड़ी ने बताया कि गंगा नदी तटीय क्षेत्र के समस्त गांवों में कोविड-19 के दृष्टिगत सैनेटाईज किया गया है। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी आकाश कुमार वर्मा, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, सहायक अभियन्ता जल संस्थान कृष्णकान्त, अधिशासी अधिकारी प्रदीप बिष्ट, अधिशासी अधिकारी स्वर्गाश्रम मोहन प्रसाद गौड़ सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन01: डीएम धीराज सिंह गब्र्याल समीक्षा बैठक लेते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!