कोटद्वार-पौड़ी

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 65

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

54 रोगी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
ूूूूूूूूूूजनपद में वर्तमान समय में 54 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 263 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है तथा 12901 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। सोमवार को जनपद में तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें दो थलीसैंण और एक पाबौ ब्लॉक का निवासी है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जनपद अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 से बढ़कर 65 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कायोलय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 54 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 07 जिला अस्पताल पौड़ी, 10 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 09 सीएचसी कलालघाटी, 28 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 263 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 07 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 15 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 49 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 14 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 89 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 10 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 45 लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन, 27 आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सिम्बलचौड, 09 वानप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 314 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 235 के की रिपोर्ट निगेटिव, 45 की लंबित है। जबकि 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 970 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 818 की रिपोर्ट निगेटिव, 121 की लंबित है तथा 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के) रिपोर्ट आया। जनपद में 12901 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 14 जून 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में पहुंचे करीब 61134 लोगों की स्क्रीनिंग कर, अपने ग्राम पंचायतों आदि चिन्हित स्थलों में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिनमें अधिकांश लोगों ने क्वारंटाइन समयावधि पूर्ण कर अपने घरों में चले गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!