कोटद्वार-पौड़ी

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को किया प्रदर्शन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। कहा कि विकास के नाम पर प्रदेश सरकार जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं ने जल्द जन समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को देवीरोड स्थित मथुरा वैडिंग प्वाइंट से पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली देवीरोड, गोखले मार्ग, झंडाचौक बद्रीनाथ मार्ग होते हुए तहसील में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी। जहां वीर चंद्र सिंह गढवाली पार्क में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार करते हुए सरकार के विगत पौन पांच साल के कार्यकाल को घोर निराशाजनक बताया। कहा कि पौने पांच सालों में भाजपा सरकार विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रख पायी है, लेकिन अब गैरसैंण में सत्र आहूत कर उत्तराखंड के जनता को झूठे सपने दिखाने का करना चाह रही है, कहा कि जब सरकार के पास मात्र तीन माह का भी समय नहीं है, ऐसे वक्त पर गैरसैंण में सत्र आहूत कर झूठी घोषणाऐं की जाऐंगी, ताकि उत्तराखंड की जनता भाजपा के भ्रमजाल में फंस जायेगी, पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने आम जनमानस को आगह करते हुए कहा कि विगत पौने पांच सालों में न तो महंगाई पर रोक लगी है, और न ही बेरोजगारों को रोजगार मिल पाया है, लगातार पेट्रो पदार्थो के दामों में बढोतरी होने से आम आदमी हा जीना दूभर हो गया है, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आसमान टूने लग गये है, जिससे महिलाओं का किचन का बजट चरमरा गया है, कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलने में माहिर है, लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटकर वोटों की राजनीति करती है, जबकि जब भी केन्द्र व राज्य में कांगे्रस की सरकारें सत्ता में आयी है, कांग्रेस ने हमेशा ही सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करते हुए विकास कार्यो को अंजाम दिया है, कहा कि कोटद्वार विधानसभा में लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है, कण्वाश्रम, मेडिकल कालेज, केन्द्रीय विद्यालय, मोटर नगर, रोडवेज बस अड्डा सहित ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए भूमि दिये जाने की विकास की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों का भाजपा सरकारों से मोह भंग होता जा रहा है, तथा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रंचड बहुमत के साथ सरकार बनायेगी तथा भाजपा के तमाम जनविरोधी नीतियों को बदलते हुए विकास के नये आयाम स्थापित करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन््रद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुतला चौहान, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह,मीना बटुवाण, प्रीति सिंह, सुधा असवाल, कविता भारती, विनीता भारती, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, प्रकाश लखेडा, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, राजेन्द्र गंसाई, अनिल चौधरी, पुष्कर राणा, दिनेश गुंसाई, वीरेन्द्र पाल, पपेन्द्र ंिसंह, अर्जुन सिंह पुंडीर, रमेश चंद्र खंतवाल, महेन्द्र ंिसह, वीरेन्द्र पाल, प्रवीन सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, सतीश मलासी, सुरेन्द्र सेमवाल, सुनील दत्त सेमवाल, हिम्मत सिंह नेगी, पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, विवेक शाह, पिंकी रावत, सूरज प्रसाद कांति, हरीश नेगी, गिंदी दास, धर्मेन्द्र सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, पंचम सिंह गुंसाई, कुसुम भंडारी, चंन्दमोहन सिंह रावत, शोभा रावत, रेवानंद काला, प्रेम सिंह रावत, विजय लक्ष्मी, सरोज भंडारी, रीना राणा, राजेश्वरी देवी, रजनी देवी, बंसती देवी, आशा जखमोला, सुरेन्द्र सिंह पुंडीर, प्रभा देवी, कविता देवी, पूर्णिमा देवी, कमला देवी, शेर सिंह राणा, अंकुर भंडारी, महावीर सिंह रावत, रूपेन्द्र सिंह नेगी कै़ सतेन्द्र सिंह नेगी, भारत सिंह रावत, नीरज रौतेला, दिनेश थापा, अमन धूलिया, कमल भाटिया, कुणाल भाटिया, उदय नेगी, जावेद, संदीप शाह, कविता मलासी, अमित नेगी, वीर सिंह घाघट, भारत सिंह नेगी, शहनाज शम्सी, इलियास अहमद, हरेन्द्र सिंह पुंडीर, राकेश शर्मा, रवीन्द्र भाटिया, उपस्थित थे।
फोटो :5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!