कोटद्वार-पौड़ी

नगर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार वर्मा ने कोटद्वार नगर निगम आयुक्त पर विधि अनुरूप कार्रवाई करने की मांग की है।
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कोटद्वार बन्द को सत्ताधारी सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि इस समय भाजपा स्वयं राज्य की सत्ता में है और कोटद्वार में भी पार्टी की विधायक है जो वर्तमान में विधानसभा की स्पीकर भी हैं। इतना होने के बाद भी नगर आयुक्त द्वारा व्यापारियों, दुकानदारों, रेहड़ी रिक्शा व फड़ लगाने वालों को परेशान किया जा रहा है। नगर आयुक्त अपने ही नियम बना रहे हैं तथा नगर निगम एक्ट व सरकार द्वारा बनाये गये नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय विधायक विधि अनुरूप उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही हैं। इससे पूर्व भी नगर आयुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों को भी परेशान किया गया था। तब विधायक के हस्तक्षेप के बाद ही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खुल पायी थी। उनकी नीतियों के चलते अब नगर के व्यापारी, फड़, रेहड़ी रिक्शा वाले इतने परेशान हो चुके हैं कि व्यापारियों को मजबूर होकर बंद का आह्वान करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि नगर आयुक्त पर विधिक कार्यवाही न होने की स्थिति में पार्टी राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध आंदोलन करने पर मजबूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!