उत्कृष्ट कार्यों के लिए भावना वर्मा का सम्मान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा को संस्था के सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अजय श्री फाउंडेशन देहरादून ने किया सम्मानित।
नगर निगम देहरादून के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी परमेंद्र सिंह बिष्ट ने अभ्युदय परिवार के सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। डॉक्टर सतीश चंद्र कालेश्वरी ने कहा कि अभ्युदय परिवार सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अजय श्री की अध्यक्ष विजय श्री वन्दीता ने कहा कि हमारी संस्था अजय श्री फाउंडेशन का उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना का है जो समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। संस्था ने अनिल रावत, आशीष चौहान, महेंद्र रौतेला, नवीन सड़ाना, कुलवीर चन्नी को भी सम्मानित किया।