कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में सहयोग करने का आह्वान किया।
बुधवार को हल्दूखाता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। इसमें काम करने वाले हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर ही की थी। उन्होंने 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अभी से जुटने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इस अवसर पर इंदिरेश सिंह बिष्ट, हरी प्रशाद, पूरन डबराल, गणेश, बीरेंद्र भारद्वाज, राजीव डबराल, मनीष भट्ट, सुनील थपलियाल, मनोज गौड़, आनंद घिंडियाल, नवल किशोर, कैलाश खुल्बे, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!