कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस के महंगाई घटाने के घोषणा पत्र से बौखलाई भाजपा: गोदियाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महंगाई घटाने और महिलाओं के सम्मान में की गई घोषणाओं से भाजपा बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी प्रदेश की जनता को जिस तरह से महंगाई के बोझ तले दबाया है, इसका बदला जनता भाजपा का चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाकर सबक सिखायेगी। गोदियाल ने कहा कि जनता की मुख्य जरूरत गैस सिलेण्डर जो भाजपा ने हजार पार किया है, उसे कांग्रेस आते ही 500 पार नहीं होने देगी।
श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के प्रत्याशी अपने किये विकास पर वोट ना मांगकर मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैँ। यदि भाजपा ने पांच साल में कुछ काम किया होता तो अपने कामों पर वोट मांगते। किंतु इस बार जनता मंहगाई बढ़ानी वाली डबल इंजन की सरकार को बाहर का रास्ता दिखायेगी। आज रेलवे के कार्योँ के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैँ। जबकि रेलवे उन कामों को कांग्रेस सरकार रहते भी करती। इसमें रेलवे के कामों का श्रेय लेकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चमोली ने कहा कि सड़कों के खस्ताहाल, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल करने वाली डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना रावत ने कहा कि कांग्रेस ने 500 रूपये का सिलेंडर घोषणा पत्र में किये जाने से आज महिलाओं में काफी उत्साह है। महिलाएं सबसे ज्यादा मंहगाई से परेशान हैँ। भाजपा राज में लोग रसोई तक के लिए परेशान हैँ। कांग्रेस घोषणा पत्र प्रदेश की जनता के हित में बनाया गया, जिससे आज लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह है। इस मौके पर कांग्रेस पीसीसी बीरेन्द्र सिंह नेगी, राजेश जुगरान, लाल सिंह नेगी, भगत डागर, कमल रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!