अनिश्चितकालीन हड़ताल और सचिवालय कूच की दी चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उपनल महासंघ पेयजल निगम की बैठक में कर्मचारियों ने 12 फरवरी को सचिवालय कूच को लेकर चर्चा की। चेतावनी दी गई कि 11 फरवरी तक समस्याएं हल नहीं होने पर 12 फरवरी को सचिवालय कूच के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कहा कि वह काफी समय से छ: सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग कर रहे है, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
उपनल महासंघ पेयजल निगम की बैठक में गढ़वाल अध्यक्ष प्रवीण रावत ने कहा कि उपनल सयुंक्त मोर्चे के आह्वान पर जिले के सभी उपनल कार्मिक 12 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कहा कि पिछले लंबे समय से प्रतिवर्ष 20 फीसदी की वेतन मे वृद्धि, समान कार्य समान वेतन, विभागों से उपनल कार्मिक न हटाए जाने, हटाए गए कर्मचारियों वापसी करने, सर्वोच्च न्यायालय से सरकार द्वारा दायर एलएलपी वापिस लेने, चरणबद्ध तरीके से नियमितीकरण किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। चेतावनी दी कि सरकार द्वारा 11 फरवरी तक मांगो पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर पेयजल विभाग में कार्यरत उपनल कार्मिक 12 फरवरी को सचिवालय कूच में हिस्सा लेते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *