Uncategorized

आबकारी एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। सोमेश्वर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट में वांधित आरोपी प्रवेश कुमार को जलालपुर मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवेश कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश अक्तूबर 2019 से फरार चल रहा था। उप निरीक्षक भूपेंद्र मेहता और जगदीश पाठक की टीम द्वारा ग्राम जलालपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से उसे गिरफ्तार किया। उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में उसे जिला कारागार अल्मोडा भेज दिया गया है।
नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सोमेश्वर पुलिस की कार्रवाई
सोमेश्वर। पुलिस ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 53 लोगों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में चालान किया है। जिस पर 23 हजार 150 का जुर्माना भी वसूला है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरुवार को यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 34 वाहनों का चालान कर बीस हजार का जुर्माना वसूला है। शराब पीकर झगड़ा फसाद कर माहौल बिगाड़ने पर पांच लोगों क्रमश: गणेश तिवारी, दान सिंह, महेश राम, सुरेश राम और दुर्गा राम को 81 पुलिस अधिनियम में गिरफ्तार करने के साथ इनसे एक हजार 750 का जुर्माना भी वसूला गया है।इसके अलावा कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने और बगैर मास्क पहने बाजार और सार्वजनिक स्थानों में घूम रहे 14 लोगों का संक्रामक महामारी फैलाने के अधिनियम के तहत चालान कर एक हजार 400 जुर्माना भी वसूला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!