परचून की दुकान में अवैध शराब बिक्री करने पर दो गिरफ्तार

अल्मोड़ा। अवैध शराब की बिक्री रोकने को पुलिस का अभियान जारी है। थाना पुलिस ने परचून की दुकान में अवैध शराब की बिक्री करने पर दो लोगों गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमेश्वर- गिरेछीना रोड में रस्यारागांव में हीरा सिंह को ढाई बोतल देशी शराब के साथ और सतरासी अरड़िया में भूपाल सिंह को डेढ़ बोतल देशी शराब के साथ दुकान में बिना लाइसेंस के शराब बेचते और पिलाते हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफआबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
नियमों के उल्लघंन पर 27 लोगों से वसूला 6 हजार 650 जुर्माना
सोमेश्वर। नियमों का उल्लघंन करने पर थाना सोमेश्वर पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 हजार 650 का जुर्माना वसूला। जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर आठ वाहनों का चालान कर चार हजार का जुर्माना वसूला। जबकि शराब पीकर उत्पात मचा रहे 5 लोगों मोहन राम, दीपक राम, शंकर दत्त, राजेंद्र प्रसाद और ललित कुमार को गिरफ्तार कर एक हजार 250 का जुर्माना भी वसूला गया। वही कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने और बगैर मास्क पहने बाजार और सार्वजनिक स्थानों में घूम रहे 14 लोगों का चालान काट 1 हजार 400 जुर्माना वसूला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *