डेंगू की रोकथाम को लेकर जागरूक किया

हरिद्वार। गांव धनपुरा में गुरुवार को भाजपा नेता नरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर डेंगू की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आह्वान पर क्षेत्र में गांव-गांव में डेंगू की रोकथाम के लिए घर घर जाकर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष डॉ.बिजेंद्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान दिलीप राणा, पूर्व प्रधान अब्दुल समद, पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनीपाल, जुल्करनैन, नसीम अंसारी, चरण सिंह, शकील अहमद, राजेश सैनी, सईद मलिक, जिशांत आदि लोग शामिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *