जनपद पौड़ी में 17 मोटर मार्ग बंद, आज भारी से भारी बारिश की चेतावनी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल पिछले दिनों हुई बारिश के कारण अब तक 16 ग्रामीण मार्ग व एक स्टेट हाईवे सहित 17 मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद है। जबकि आज गुरूवार को मौसम विभाग ने जनपद पौड़ी गढ़वाल सहित पूरे प्रदेश में हल्की, मध्यम, भारी, गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश व बादल फटने की चेतावनी दी है।

Mosam
पौड़ी प्रशासन सूचना विभाग द्वारा जारी जानकारी में बताया गया कि मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून में आज गुरूवार के लिए बर्षा की उपरोक्त चेतावनी जारी की है। साथ ही बताया गया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में 17 मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद है। जिनमें से लोक निर्माण विभाग के निर्माण खण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत एक स्टेट हाइवे, निर्माण खण्ड श्रीनगर के अंतर्गत चार ग्रामीण मार्ग, प्रान्तीय खण्ड लैंसडौन के अंतर्गत तीन, निर्माण खण्ड पौड़ी के अंतर्गत तीन, दुगड्डा, बैजरो, पाबौ में दो-दो ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *