फोटोग्राफी से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके जरिए छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड में मैती आंदोलन के प्रणेता एवं पदमश्री कल्याण सिंह रावत और प्रसिद्घ फोटोग्राफर भूमेश भारती मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास ने अपने संदेश में सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें हर दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति ड यूएस रावत ने दीप प्रज्जवलित कर की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि फोटोग्राफी के माध्यम से जैव विविधता को आसानी से समझा जा सकता है और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरुक किया जा सकता है। कुलसचिव ड दीपक साहनी ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने का छात्रों का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और विश्वविद्यालय समय-समय पर पर्यावरण की रक्षा के लिए छात्रों को जागृत करता रहेगा। पद्मश्री एवं प्रसिद्घ पर्यावरणविद् कल्याण सिंह रावत ने कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पर्यावरण के प्रति देश और दुनिया में जागरूकता का भारी अभाव है। कुछ पर्यावरण प्रेमी अपने स्तर पर कोशिश करते रहे हैं, किंतु यह किसी एक व्यक्ति, संस्था या समाज की चिंता तक सीमित विषय नहीं होना चाहिए।
फोटोग्राफी के जज के रूप में उपस्थित विख्यात फोटोग्राफर भूमेश भारती ने कहा कि फोटोग्राफी ज्ञान का विस्तार करती है उन्होंने फोटोग्राफी के तकनीकी और उसकी बारीकियों के विषय में बात की साथ ही कहां की प्रति से जुड़ी फोटोग्राफी प्रति को बचाने का भी संदेश देती है। इस दौरान ड मालविका कांडपाल, ड सागरिका दास, ड आशा बाला,डा़ आरपी सिंह, डीन रिसर्च प्रोफेसर अरुण कुमार, ड मनोज गहलोत, ड मनोज तिवारी, प्रोफेसर कुमुद सकलानी, प्रोफेसर कंचन जोशी, स्वर्णिम, दीपिका और श्रुति सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *