लायंस क्लब के शिविर का दो सौ लोगों ने उठाया लाभ

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी की ओर से मां कामाख्या हॉस्पिटल के साथ मिलकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 लोगों ने अपनी जांच कराकर शिविर का लाभ उठाया।
रविवार को तेलीपारा में आयोजित शिविर में लोगों की मुफ्त जांच के साथ ही मुफ्त दवाएं भी दी गईं। कैम्प में लायंस क्लब की तरफ से डॉ. आशीष अग्रवाल (डेंटिस्ट), डॉ. राज विज, डॉ. रॉबिन व कामाख्या हॉस्पिटल से डॉ. भरत वीर सिंह और डॉ. अरिहंत द्वारा जांच की गई। क्लब के सचिव रोहित बत्ता ने बताया कि इस तरह के कैम्प क्लब द्वारा समय-समय पर लगाए जाते हैं। जिसका लोगों को अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर हितेश गोयल, राजीव मैनी, अरविंद बंसल, बृजेश, आशीष, मनीष, अवधेश चमोली, प्रशांत रस्तोगी, राजेश फूल, राजेश बत्रा, सूरज भंडारी, नम्रता, मुकेश गौड़, विक्रांत आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *