भाजपा ने आपातकाल को काला दिवस बताया
रुद्रप्रयाग। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व़ इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा ने मंडल मुख्यालयों के साथ ही शक्ति केंद्र और बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर आपातकाल को काला दिवस बताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के आह्वान पर भाजपा के सभी मंडलों के मंडल मुख्यालयों एवं शक्ति केंद्रों तथा बूथों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व़ इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए अचानक आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में गोष्ठी का आयोजन करते हुए आपातकाल के समय शहीद हुए नागरिकों को याद किया गया। जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि 25 जून 1975 को आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अहंकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। कार्यक्रम में अलग-अलग मंडलों में प्रतिभाग करते हुए रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सब से विवादास्पद और अलोकतांत्रिक समय था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए, और सभी नागरिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम के जिला संयोजक उमेश कांडपाल ने कहा 1975 में कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में देश पर आपातकाल थोपा। जिला महामंत्री विक्रम कंडारी व अनूप सेमवाल ने अपने अपने मंडलो में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।