पुरानी पेंशन बहाली की मांग की
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली मंच धौलादेवी की ओर से दन्या सीआरसी सभागार में बैठक हुई। इसमें कार्मिकों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। मांग पूरी नही होने पर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। इसके अलावा पूरे विकासखंड में तेजी से सदस्यता अभियान चलाने और हल्द्वानी में होने वाले कुमाऊं मंडल अधिवेशन को सफल बनाने पर चर्चा की। शुक्रवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्मिक एकजुट होकर आंदोलित हैं। इसके चलते आज पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। कहा कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को सरकार शेयर बाजार में लुटा रही है। सरकार के जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्ति ओपीएस लागू होने पर देश के दिवालिया होने की बात कहकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। अध्यक्षता राजू महरा और संचालन नितेश कांडपाल ने किया। यहां त्रिभुवन चौधरी, किशन जोशी, त्रिभुवन बिष्ट, दिनेश भट्ट, जीवन चंद्र जोशी, खुशाल सिंह महर, हेमा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट, पल्लवी आर्या, प्रताप सिंह रौतेला, उमेश भट्ट, राजेंद्र सिंह, मोहित कापड़ी, विपिन कुमार, पवन कुमार, भावना गहतोड़ी, ममता मेहता, सुनीता मेंदोला, हरीश इमलाल, राकेश महर, पंचम बिष्ट, रितेश गब्र्याल, सुनील कुमार, भुवन राम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।