जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ी चोट, सुरक्षाबलों ने 36 घंटे में ढेर किए पांच आतंकवादी

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। जम्मूृ-कश्मीर में पिछले 36 घंटे में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया है। शनिवार शाम को अवंतीपोरा के हरदुमीर त्राल इलाके में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इससे पहले सुबह में शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। वहीं, शुक्रवार को अनंतनाग में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था। इसके अलावा सुरक्षबलों ने चार दहशतगर्दों को गिरफ्तार भी किया था।
अवंतीपोरा में एनकाउंटर से कुछ घंटे पहले सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले दो आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूद्गी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
इस दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है, और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को अनंतनाग में हुए मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी को मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *