बंदर पकड़ने को चलाया अभियान

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नगर में रविवार को प्रशासन द्वारा बंदरो को पकड़ने का अभियान चलाया गया। तहसील प्रशासन व वन विभाग के संयुक्त नेतृत्व में मंदिर मार्ग पर पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा गया। ऊखीमठ नगर में बंदर लगातार राहगीरों पर हमले कर रहे हैं। पिछले एक महीने में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को काट चुके हैं। बंदरों के ख़ौफ़ इस प्रकार है कि बुजुर्ग,बच्चे व महिलाएं घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। रविवार सुबह साढ़े छह बजे से प्रशासन की टीम बंदरों को पकड़ने में जुटी रही। बंदरों को पकड़ने में कोई खास कामयाबी हासिल नहीं हो पाई दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद पांच बंदर ही पकड़े गए। वहीं दूसरी ओर बन्दर और आक्रामक हो गए हैं रविवार को राइका ऊखीमठ में वैक्सीन लगाने जा रही महिलाओं को बंदरों ने भगाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विजय राणा,एसडीएम जितेंद्र वर्मा,नायब तहसीलदार जेआर बधाणी,कानूनगो जयकृत सिंह रावत,सभासद प्रदीप सिंह,रविन्द्र सिंह,वन दरोगा कुंवर लाल,सतीश भट्ट,दिवाकर डिमरी,आशीष राणा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *