Uncategorized

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनायेगी आप : कपरवाण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-10 हजार से अधिक लोगों ने ली आन लाइन सदस्यता: आप
चमोली। आम आदमी पार्टी का दावा है कि उत्तराखंड में 10 हजार से अधिक लोगों ने पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की है और सदस्यता अभियान गांवों से लेकर नगर , शहर हर ओर जारी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण ने गोपेश्वर में कहा कि कोरोना के संकट काल में भी आम जनता ने माना कि आम आदमी पार्टी ही उनके और राज्य हित में कार्य कर सकती है। कहा उत्तराखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त कर आम आदमी की जनता की सरकार आप बनायेगी। गोपेश्वर के बंसत बिहार में आम आदमी पार्टी ने डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलया। जिसमें युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आगामी चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पूर्व विधान सभा प्रभारी अनूप रावत, अनुराग पोखरियाल राजेन्द्र सिंह समेत आप के अन्य कार्य कर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!