एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने फूंका आयुक्त का पुतला

Spread the love

चिन्यालीसौड़। एसआईआर के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी चिन्यालीसौड़ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसआईआर को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों और निर्णयों से आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने एसआईआर और लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्षता और जनविश्वास बनाए रखना जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों और विरोध पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *