धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
वाहन बेचने के मामले में यहां जीजीआईसी रोड निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की विवेचना एसएसआई रणवीर रमोला को सौंपी गई है।
जीजीआईसी रोड निवासी मनोज बंगवाल ने कोतवाली में बलवंत सिंह के खिलाफ तहरीर दी। बंगवाल का कहना है कि उसने 16 फरवरी 2016 को बलवंत को अपना वाहन बेचा। इसका विक्रय अनुबंध हुआ था। अनुबंध के अनुसार तय हुआ था कि बैंक किश्त क्रेता जमा करेगा। इसके अलावा 35 हजार रुपये विक्रेता को देगा। बलवंत ने उक्त वाहन अपने नाम पंजीकृत नहीं कराया और ना ही 35 हजार रुपये दिए। इस बीच उसने वाहन भी बेच दिया। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मनोज की शिकायत पर बलवंत के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का केस पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *