शराब के नशे में धुत युवक गहरी खाई में गिरा, रेस्क्यू कर निकाल

Spread the love

नैनीताल। पंगोट रोड में शराब के नशे में एक युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मूल रूप से रामपुर यूपी निवासी शारिक खान नैनीताल में एक होटल में काम करता है। रविवार रात उसने शराब पी और दोस्तों के साथ घूमने पंगोट रोड की ओर निकल गया। वह हिमालय दर्शन क्षेत्र में पहुंचा था, कि लघुशंका करने बाहर उतर गया। इस बीच पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। उसके साथियों की सूचना पर कोतवाली एसआई अविनाश मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की तलाश और रेस्क्यू के बाद युवक को खाई से बाहर निकाला गया। एसआई मौर्य ने बताया, युवक को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *