जगद्गुरू रामानंदाचार्य की 725वीं जयंती पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन

Spread the love

हरिद्वार। जगद्गुरू रामानंदाचार्य की 725वीं जयंती के अवसर पर श्री रामानन्दीय वैष्णव मंडल के संयोजन में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रवणनाथ नगर स्थित गुरुसेवक निवास उछाली आश्रम से शुरू हुई बैण्ड बाजों व भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ महंत बाबा हठ योगी महाराज, महंत राधानाथ दास, महंत विष्णु दास, महंत प्रेम दास ने किया। शोभायात्रा का जगह-जगह संतों व श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा श्रवणनाथ नगर स्थित रामानंद आश्रम में संपन्न हुई। महंत विष्णुदास, महंत प्रेमदास, महंत प्रमोद दास, महंत दुर्गादास, महंत राजेंद्र दास व महंत प्रह्लाद दास ने शोभायात्रा में शामिल हुए सभी संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *