रोमांटिक सीन में वो सारी हदें पार कर गया, मोनालिसा ने अपने को-एक्टर को लेकर किया था हैरान करने वाला खुलासा

Spread the love

भोजपुरी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा अब टीवी और वेब सीरीज में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से करियर में काफी तरक्की की है. हालांकि, मोनालिसा को अपनी एक्टिंग की जर्नी में काफी स्ट्रगल भी करना पड़ा है. यहां तक कि उन्हें बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा है. वहीं, मोनालिसा ने बताया था कि करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ सेट पर जबरदस्ती करने की कोशिश की गई. आइए जानते हैं कि ये किस्सा क्या है.
मोनालिसा ने बताया था कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों काफी डरावनी स्थिति को फेस करना पड़ा था. मोनालिसा ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके को-एक्टर की हरकत ने उन्हें सदमा दे दिया था.
मोनालिसा ने बताया कि फिल्म में एक रोमांटिक सीन की शूटिंग को दौरान उनको को-एक्टर ने अपनी लिमिट क्रॉस कर दी थी. यहां तक कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद नहीं रुका और स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ गई.
मोनालिसा ने आगे बताया कि जब डायरेक्टर ने कट बोला तब उनका को-एक्टर नहीं रुका. इस पर दोनों के बीच बहस हो गई. उनके साथ शूटिंग में जबरदस्ती और डायरेक्टर और एक्टर के बीच हुई ने सेट पर माहौल खराब कर दिया.
मोनालिसा ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है. वह बोलीं जब करियर शुरू किया था तब आर्थिक तंगी थी और इस वजह से बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था
मोनालिसा ने बताया कि उनके पास और कोई रास्ता नहीं था. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बने रहने के लिए उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा. हालांकि, इन फिल्मों से उन्हें पहचान मिली.
मोनालिसा अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं.
मोनालिसा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी. इस कपल ने साल 2017 में सात फेरे लिए थे. दोनों के अभी बच्चे नहीं हैं.
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *