Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर एक दौड़ देश के नाम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ‘एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को इसकी तैयारी को लेकर महानगर कार्यालय में बैठक हुई। मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि 15 अगस्त को हम अमृत महोत्सव के रूप में मनाएंगे और एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। बताया कि महानगर के सभी मंडलों में पांच-पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज पंत, महामंत्री हरजीत सिंह, हरीश डोरा, अर्चित डावर, भावना चौधरी, विमल चौधरी, अंजलि सेमवाल, अंकुश रौथाण, शंकर रावत, कुलदीप पंत, मनीष रावत, अक्षत जैन, जितेंद्र बिष्ट, शुभम जैन, शुभम रावत, साक्षी शंकर, तरुण जैन, आशीष शर्मा, दीपक रावत, सागर यादव, अंकित जोशी, विवेक डंगवाल, नवीन पोखरियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!