उत्तराखंड

अगस्त क्रांति दिवस पर निकली शोभायात्रा, स्वतंत्रता संग्राम की स्मारिका का हुआ विमोचन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। अगस्त क्रान्ति दिवस के अवसर पर बुधवार 09 अगस्त को उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई तथा स्वतन्त्रता संग्राम स्मारिका का विमोचन भी किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ नंदा देवी मंदिर परिसर से किया गया। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए हुक्का क्लब से गांधी पार्क तथा रैमजे इंटर कलेज तक निकाली गई। इस दौरान गाँधी पार्क में महात्मा गधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। शोभायात्रा में राज्य के सभी जनपदों से सेनानी परिवारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शोभा यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए स्कूली बच्चों, छोलिया की प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम में अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों से भी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शकुन आखर भी गाए गए। यहाँ स्वतंत्रता संग्राम की स्मारिका का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष मयंक शर्मा एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि पांडे, कमलेश पांडे, ताराचंद्र शाह, विनोद शर्मा, गिरीश शर्मा, बद्री दत्त पांडे, कैलाश वर्मा, गिरीश चंद जोशी, शोभा बिष्ट, चंदन सिंह परिहार, नवीन पांडे, प्रकाश हरिश्चंद्र सत्यवाली, नरेंद्र चंद्र पंत, उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कुमार गर्ग, प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह रावत, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी, शिवेंद्र गोस्वामी, भरत पांडे, हितेश तिवारी, अवधेश पंत, सुरेंद्र बुटोला, नवीन चंद्र, नैनीताल जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, सेवानिवृत्त कर्नल रवि पांडे, किशन जोशी, कैलाश जोशी, बिपिन चंद्र जोशी, भगवती नेगी, शिव शंकर बोरा, कैलाश वर्मा, नंदन सिंह कार्की सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। स्मारिका विमोचन के दौरान गोपाल सिंह चम्याल एवं उनकी टीम द्वारा सांस्तिक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम का संचालन संगठन जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे द्वारा किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!