छोटे व्यापारियों पर टैक्स लगाने का विरोध

Spread the love

हरिद्वार। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का कहना है कि सोमवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में नगर विधायक के इशारे पर भाजपा पार्षदों द्वारा छोटे व्यापारियों पर जजिया कर लगाने का कांग्रेस पार्टी कठोर शब्दों में निंदा करती है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि करोना महामारी के कारण ये व्यापारी पहले ही भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। इन छोटे-छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों पर रोजी रोटी का संकट मंडरा रहा है और अपना परिवार पालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में इस तरह का गरीबों पर टैक्स थोपना भाजपा की गरीबों के प्रति घृणित मानसिकता को उजागर करता है। सतपाल ने कहा कि उन्होंने अपने नगर पालिका के चेयरमैन के कार्यकाल के दौरान तहबाजारी शुल्क खत्म कर गरीबों को राहत देने का कार्य किया था। उन्होंने प्रस्ताव का विरोध करने पर कांग्रेस पार्षदों को बधाई दी और गरीब विरोधी प्रस्ताव के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *