उत्तराखंड

गंगा में बहता मिला महिला का शव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में मंगलवार सुबह गंगा की मुख्यधारा में महिला का शव तैरता हुआ मिला। शव बुरी तरह गल जाने के कारण मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसओ ओसीन जोशी ने बताया कि मंगलवार की सुबह बैरागी र्केप क्षेत्र में टहलने गए स्थानीय नागरिकों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी।
गंगा किनारे पत्थरों में फंसे महिला की शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि शव बुरी तरह गल चुका था और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। संभवत गंगा में बहकर आया शव किनारे पर पत्थरों में फंस गया। बताया कि करीब 35 वर्षीय मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!