जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Spread the love

श्रीनगर की ग्राम पंचायत भटोली के मलेथा गांव में आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। ग्राम पंचायत भटोली के अंतर्गत मलेथा गांव में कांग्रेस की बैठक आहुत की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगतर करवाने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन चंद्र गायत्री के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनहितों को भूलकर केवल अपने निजी स्वार्थो के लिए काम कर रही है। चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादें करने वाली भाजपा सरकार ने जनता से मुंह मोड लिया है। कहा कि अब जनता प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार चाहती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने पूरी गंभीरता से कार्य करना होगा। कार्यक्रम में ग्राम मलेथा में चंडी प्रसाद कपरवाण,आनंदमणि कंडवाल, बुद्धिबल्लभ, जगदीश प्रसाद कंडवाल, दिनेश चंद्र, दीवान सिंह बिष्ट, शिव सिंह भंडारी तथा उषा देवी, विमला देवी, गाना देवी, अंजना देवी, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, रजनी देवी आदि लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मौके पर जगमोहन सिंह रावत, रुकम सिंह रावत, विजेंद्र सिंह रावत, अनिल सिंह रावत, सुलोचना देवी, मंजू देवी, भूपेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, सोहन लाल, उमेद लाल, तौगी लाल, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *