देश-विदेश

केरल ने नए आंकड़ों में फिर जोड़ीं पहले हुईं 399 मौतें] एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 561

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली] एजेंसी। देश में कोरोना महामारी के सुधरते हालात के बीच पिछले दो दिनों से मौतों का आंकड़ा बढ़ा नजर आ रहा है। दरअसल] इसकी मुख्य वजह केरल द्वारा पिछले दिनों हुईं मौतों को नए आंकड़ों के साथ जोड़ना है। हालांकि] बंगाल और मिजोरम जैसे कुछ राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं और केरल में पहले से ही संक्रमण का ग्राफ चढ़ा हुआ है। वैसे पिछले एक दिन की बात करें तो मिजोरम में नए मामले कुछ घटे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश भर मे 15]906 नए मामले मिले हैं और 561 लोगों की मौत हुई है। इनमें से करीब नौ हजार मामले और 65 मौतें अकेले केरल से हैं। केरल ने पिछले कुछ दिनों के दौरान हुईं 399 मौतों को भी नए आंकड़ों में जोड़ा है] जिससे एक दिन में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है।
रविवार शाम जारी हुए आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 8]538 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 71 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। इस दौरान 11]366 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 86]111 नमूनों की जांच की गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 77]363 हैं।
इसके अलावा महामारी की स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है। सक्रिय मामलों में एक हजार से ज्यादा की गिरावट हुई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 1]72]594 रह गए हैं जो कुल मामलों का 0़51 प्रतिशत है। मरीजों के उबरने की दर बढ़ रही है और मृत्युदर स्थिर बनी हुई है।
मंत्रालय के मुताबिक देश भर में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 102़28 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। इनमें 71़79 करोड़ पहली और 30़49 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में लगाई गईं 77़40 लाख डोज शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 106़79 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 12 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!