स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओमराज चौहान ने बताया कि गत रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता हुआ पाया गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 5.05 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू प्राप्त हुआ। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शक्ति सिंह ठाकुर निवासी-भुजेवाला, थाना-विकासनगर जनपद देहरादून बताया। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी स्मैक की तस्करी में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *