घास काटने गई महिला को सांप ने डसा

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विकासखण्ड थलीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैन्यूर में बुधवार को दोपहर घास काटने गई एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में उपचार चल रहा है। घटना के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कन्यूर निवासी श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी जसवंत सिंह नेगी बुधवार को घास काटने गई थी। इसी दौरान पुष्पा देवी को सांप ने काट लिया। परिजनों द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण के प्रभारी डॉक्टर अश्विनी चौहान ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। बताया कि विगत दो माह में स्वास्थ्य केंद्र में सांप काटने के पांच केस आए है। इस मौके पर डॉक्टर महिपाल मटियानी, डॉक्टर श्रुति भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *