एक साल पूर्व प्रशासन ने सीएम को लिखा था कांडा में आल इज वैल

Spread the love

बागेश्वर। कांडा में दरार आने और मां काली के शक्ति पीठ में धंसाव के बाद अब एक साल पूर्व ही प्रशासन की कांडा में सब ठीक है की भेजी रिपोर्ट सामने आ रही है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह माजिला ने कहा कि उन्होंने गत वर्ष मार्च में जब सीएम कार्यालय में शिकायत की तो प्रशासन ने वहां भेजी रिपोर्ट में कांडा में सब कुछ ठीक ठाक होने की रिपोर्ट दी है। उन्होंने अब सरकार से पूछा है कि क्या उन अधिकारियों पर प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा जो कि जनता के हितों को खान कारोबारियों के सामने दरकिनार करते हैं। रघुवीर सिंह माजिला, अर्जुन माजिला, प्रकाश डसीला आदि ने कहा कि उन्होंने गत वर्ष मंदिर और क्षेत्र में दरार आने पर प्रशासन, खान मंत्रालय आदि को पत्र भेजा। इसके बाद कोई यहां नहीं आया। सीएम को पत्र लिखने के बाद जब तत्कालीन प्रशासन के एसडीएम और खान अधिकारी से रिपोर्ट मांगी तो प्रशासन ने इस संबंध में सरकार को लिख दिया कि खनन से कांडा में किसी प्रकार का खतरा नहीं है। बताया कि 22 मार्च 2021 को उन्होंने तत्कालीन उपजिलाधिकारी को भी पत्र लिखा कि किसी प्रकार के नुकसान पर प्रशासन जिम्मेदार रहेगा, परंतु तब भी प्रशासन नहीं चेता। कहा कि सच्चाई है कि प्रशासन हमेशा जनहित के बजाय खान कारोबारियों और खान माफियाओं के हितों का संरक्षण करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *