जिले में पहली बार किताब कौथिक महोत्सव

Spread the love

बागेश्वर। जिले में पहली बार किताब कौथिक महोत्सव का आयोजन होगा। प्रसिद्घ पर्यटन स्थल बैजनाथ परिसर पर 15 और 16 अप्रैल को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। पढ़ने-लिखने के शौकीन युवाओं को संस्तिक, अनटुए पर्यटन स्थलों के प्रति रुचि जागृत हो सकेगी। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि किताब कौथिक महोत्सव युवा पीढी को नई दिशा दिखाने में कारगर होगा। युवा पीढी का पढाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। पुस्तक मेला युवाओं, छात्रों एवं साहित्य प्रेमियों में सृजन, लेखन और पठन-पाठन की अभिरुचि पैदा करेगा। पुस्तकों से सिर्फ ज्ञान ही नहीं मिलता बल्कि हमारे मस्तिष्क को पोषण भी मिलता है। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन की व्यवथाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गरुड़ को आयोजन स्थल पर बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, उपजिलाधिकारी हरगिरि, राजकुमार पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *