दिल्ली से कोटद्वार आ रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दिल्ली-कोटद्वार के मध्य जहरखुरानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को रोडवेज बस से कोटद्वार आ रहा एक युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। गिरोह ने युवक की जेब में रखे मोबाइल व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। युवक को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करवाया गया है।
प्रखंड पोखड़ा के वेदीखाल कंदोला निवासी अजय भट़्ट ने बताया कि वह दिल्ली के एक होटल में काम करता है। गुरुवार को वह रोडवेज की बस में बैठकर दिल्ली से कोटद्वार आ रहा था। तभी मेरठ स्थित मीरापुर ढावे पर बस रूकी। जहां पर एक अंजान व्यक्ति ने उसे चाय पीने के ली। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गया। कोटद्वार पहुंचने पर रोडवेज कर्मियों ने उसे 108 आकस्मिक सेवा वाहन के माध्यम से राजकीय बेस हास्पिटल में भर्ती करवा दिया है। युवक अभी भी पूरी तरह से होश में नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *