अधिकारी व कर्मचारी आज लेगें शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। शासन के दिशा-निर्देशन में जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष, प्रमुख कार्यालयाध्यक्ष को अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को शुक्रवार 9 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे वर्चुअल माध्यम, सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए प्रतिज्ञा/शपथ दिलाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु प्रधानमंत्री द्वारा देश भर में जन जागरूकता अभियान चालाया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये इस जन जागरूकता अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार को सुबह 11 बजे एक शपथ प्रदेश के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *