आईएचएमएस में धूमधाम से मनाया गया डांडिया

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नवरात्र के मौके पर इंस्टीट्यूट आफ हास्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज में डांडिया उत्सव मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांडिया उत्सव में परिधि एंड ग्रुप को बेस्ट परफार्मर चुना गया।


बलभद्रपुर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित डांडिया महोत्सव का शुभारंभ कालेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कॉलेज के ईडी अजय राज नेगी ने कहा कि डांडिया देवी दुर्गा की शक्ति का प्रतीक है। इसे राक्षस महिसासुर पर माता दुर्र्गा की विजय के रुप में मनाया जाता है। डांडिया नृत्य केवल धार्मिक ही नहीं, अपितु एक बड़ा सांस्कृतिक आयोजन भी है। इस दौरान बीसीए द्वतीय वर्ष की छात्राएं खुशी एंड ग्रुप, प्रिया एंड ग्रुप, बीबीए प्रथम वर्ष की छात्राएं भूमिका एंड ग्रुप और बीसीए तृतीय वर्ष की छात्राएं परिधि एंड ग्रुप ने हिंदी और गुजराती गीतों पर मनमोहक डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तति दी गई। जिसमें अंको के आधार पर परिधि एंड ग्रुप को बेस्ट परमार्मर से पुरस्कृत किया गया। जबकि आयुष रतूड़ी और अंशिका को बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा. अश्वनी शर्मा, नरेश थपलियाल, वीरेंद्र आर्य, डा. सुरेंद्र जगवान, अनुराग सेमवाल, वेद प्रकाश राठौर, सपना रौथाण नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *