आग से धधके लड़ीधुरा के जंगल

चम्पावत। बाराकोट के लड़ीधुरा जंगलों में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। लोगों बमुश्किल आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाराकोट के जंगल में सोमवार रात अचानक आग धधक गई। सूचना पर लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद कार्यालय, कॉलेज आदि बंद हैं। बाहर से आए प्रवासियों के साथ कई लोग भी समय बिताने जंगल जा रहे हैं। बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने सोमवार रात जंगल में आग लगा दी। उन्होंने वन विभाग से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आग बुझाने में नकुल जोशी, गीतांजलि जोशी, दुर्गेश जोशी, नवल किशोर जोशी, जितेंद्र जोशी, रजनी जोशी, गौरव जोशी, कमल जोशी, जनार्दन जोशी, रवीश जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *